फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हथौली में महिला सहित तीन को मारपीट कर लाखों की लूट

Thu, 10 Oct 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। गांव हथौली में मंगलवार रात पांच-छह बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने महिला के नाक, कान और गले से सोने के जेवर भी लूट लिए। विरोध करने पर महिला और परिवार के दो सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। कमरों में रखे संदूक व अलमारियों के ताले तोड़कर 1.10 लाख की नकदी तथा जेवर निकाल कर बदमाश फरार हो गए। एसएसपी डॉ. रोहित सिंह सजवाण व एसपी देहात सागर जैन ने डॉग स्क्वाॅड और फाेरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव भोजपुर निवासी फरमान पुत्र अब्दुल सलाम ने गांव के सामने ही गंदेवड़-चिलकाना रोड पर गांव हथौली के पास मकान और उनके आगे दुकान बना रखी है। जहां वह लोहा मिस्त्री का काम करता है। यहां वह अपनी पत्नी शमशीदा, चार बच्चों व भाई अब्दुल रहमान के साथ रहता है। उसके दो भाई गुफरान व फुरकान भोजपुर गांव में ही रहते है। रात करीब 1:30 बजे चार-पांच नकाबपोश बदमाश मकान की चहारदीवारी की बराबर में सीढ़ी लगाकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने बरामदे में सो रहे फरमान, अब्दुल रहमान व शमशीदा को उठाकर शमशीदा के कान, नाक व गले से जेवरात खींच लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। अंदर कमरों में रखी अलमारियों व संदूक के ताले तोड़ नकदी और जेवर लूट लिए।
बदमाश जैसे ही कमरों से बाहर निकले अंदर चारपाई पर पड़े फरमान के बेटे समद ने भोजपुर में परिवार के लोगों को फोन पर घटना की सूचना दी। बदमाश सीढ़ी से उतरकर जंगल की तरफ भाग निकले। अंदर की सीढ़ी वहीं छूट गई, जबकि बाहर दीवार पर लगी सीढ़ी बदमाश उठाकर ले गए, जो पास ही गन्ने के खेत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची बेहट पुलिस ने घायल फरमान, रहमान व शमशीदा को जिला अस्पताल ले गई। यहां से अब्दुल रहमान व शमशीदा को दिल्ली रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फरमान की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। फरमान की पत्नी शमशीदा ने बताया कि जून माह में उसके देवर अब्दुल रहमान की शादी हुई थी। बदमाश उसके और उसकी देवरानी के जेवरात लूटकर ले गए है। पीड़ितों ने बताया कि बदमाश करीब 1.10 लाख नकद और जेवर ले गए हैं।
विज्ञापन


विधायक पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने

क्षेत्रीय सपा विधायक उमर अली खान हथौली पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। उन्हें फरमान से घटना की जानकारी की और संभव मदद का भरोसा देते हुए कहा, कि घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।
-
घटना में शामिल बदमाशों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी भी देखें जा रहे है। बदमाशों के बारे में कुछ जानकारी भी मिली है। जल्दी ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें