-जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को घर पर किया आइसोलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को जेल के एक बंदी सहित कोरोना के तीन और केस मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89 हो गई। अब 27 सक्रिय केस हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ के मुताबिक, कोरोना संक्रमित जेल का बंदी और दो देवबंद के रहने वाले हैं। इनके सैंपल 19 व 20 अप्रैल को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे गए थे। वहां से शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके तीनों संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। वहीं, चार कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। अब तक 62 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं।