फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्काॅर्पियो की टक्कर से तीन माह की बच्ची की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। ढिकौली-बंथला मार्ग पर खैला मोड़ के समीप बृहस्पतिवार रात स्काॅर्पियों गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन, तीन माह की बच्ची समेत चार घायल हो गए। घायल तीन माह की बच्ची लक्ष्मी की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य का उपचार कराया गया। अहमदनगर नंगलाबड़ी गांव का रहने वाला दीपक अपनी बहन दीपा, भांजी पूर्णिमा और तीन माह की लक्ष्मी को दोघट से लेकर गांव वापस लौट रहा था। बृहस्पतिवार रात जैसे ही ढिकौली बंथला मार्ग पर खैला मोड़ के पास पहुंचा तो ब्रेकर पर बाइक धीमी करते ही पीछे से तेज गति से आई स्काॅर्पियों गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें चारों घायल हो गए। स्काॅर्पियों सवार गंभीर रूप से घायल दीपा और उसकी तीन माह की बेटी लक्ष्मी को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में गए, जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई, दीपा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले बच्ची का शव लेकर दोघट चले गए। चांदीनगर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें