फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेला कमेटी के तीन सदस्यों ने पद से दिया त्यागपत्र

Tue, 19 Mar 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला कमेटी के तीन सदस्यों ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। सदस्यों का हस्ताक्षरयुक्त त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा है कि मेला कमेटी में आपसी विवाद के चलते त्यागपत्र दिया गया। वहीं नगरपालिका अधिकारी त्याग पत्र देने वाले सभासदों की मान मनोव्वल में जुटे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में प्रतिवर्ष मां बाला सुंदरी देवी मंदिर परिसर में भव्य मेला आयोजित किया जाता है। मेले का संचालन पालिका बोर्ड द्वारा गठित कमेटी करती है। इस बार मेला कमेटी में सभासद अंकित राणा अध्यक्ष हैं। जबकि पांच सभासदों को कमेटी सदस्य बनाया गया। 21 अप्रैल से आरंभ होने वाले मेले से पहले कमेटी के तीन सदस्यों आयशा पत्नी आरिफ अंसारी, सभासद हाजी शहजाद और गुलनाज पत्नी डाॅ. असलम ने मेला कमेटी के सदस्य पद से इस्तीफा पालिका के अधिकारियों को भेज दिया।
मेला कमेटी के इन सदस्यों द्वारा दिया गया त्याग पत्र इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। चर्चा है कि खेल तमाशा के ठेके समेत अन्य कार्यों में की गई उपेक्षा से नाराज होकर सभासदों ने अपना त्याग पत्र दिया है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग और मेला चेयरमैन अंकित राणा ने मेला कमेटी में किसी तरह के विवाद और त्याग पत्र दिए जाने की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें