नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख हड़पे, तहरीर दी
नागल (सहारनपुर)। शनिवार को थाना देवबंद के गांव चंदेना कोली निवासी संदीप कुमार पुत्र ईसम पाल ने कस्बा निवासी एक व्यक्ति पर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उसके आरोपी युवक से पारिवारिक संबंध थे और उसने उसकी नौकरी लगवाने का वादा किया। इसकी एवज में आरोपी युवक ने पीड़ित से तीन लाख रुपये व उसके कागजात लिए, लेकिन एक साल बाद भी न तो उसकी नौकरी लगी न ही उसके रुपये वापस हुए। जब उसने उससे अपने पैसे वापस मांगे तो गाली गलौज की गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।