फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की आठ बाइक, एक एक्टिवा स्कूटर और दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

एसएसपी विपिन ताडा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी इकराम उर्फ काला निवासी गांव बेलड़ा थाना नागल, मुंतजीर और आरिफ निवासी गांव हौजखेड़ी को अंबाला रोड से गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा से चोरी की गई आठ बाइक, एक एक्टिवा स्कूटर और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी करते थे। फिर इन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते थे और बाद में बेच देते थे। आरोपियों ने जनपद के कई इलाकों से भी वाहन चोरी किए हैं, जिनके स्वामियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान नवागत एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ अजेंद्र यादव और थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सुबह सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें