-फ्लाईओवर के ऊपर दिल्ली व सोनीपत के कांवड़ियों की कारें आपस में टकराईं
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में अलग-अलग सडक़ हादसों में दो कांवड़ियों समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।
दिल्ली निवासी सुशील व उसका भाई देवेंद्र इटिका कार द्वारा हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। उनके पीछे आ रही स्वीफ्ट कार में सोनीपत (हरियाणा) निवासी पंकज व दीपक समेत चार लोग सवार थे। ये लोग भी कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे। स्टेट हाईवे के फ्लाईओवर पर चढ़ते ही कुछ आगे चलने पर स्वीफ्ट कार अपनी आगे चल रही इटिका कार से टकरा गई। इटिका कार में सवार सुशील व देवेंद्र घायल हो गए। दूसरे हादसे में उत्तराखंड के मंगलौर थाना के गांव उल्हेड़ा निवासी लख्मीराम पुत्र जीवराम देवबंद किसी रिश्तेदारी में आया था। बाइक से घर लौटते समय सड़क खड़े वाहन से उसकी बाइक टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आए किसी वाहन ने भी उसे टक्कर मार दी। जिसमें टांग टूटने पर वह घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।