फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गैंगस्टर एक्ट के तीन दोषियों को दो-दो वर्ष की सजा

Tue, 06 Oct 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-12 की अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के तीन दोषियों को दो-दो वर्ष की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी शिवचरण उर्फ शिवा निवासी मेलागढ़, सालिम निवासी खाताखेड़ी व सुंदर निवासी मोलागढ़ जिला सहारनपुर पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वादी तत्कालीन निरीक्षक थाना मंडी यज्ञदत्त शर्मा ने 30 मार्च 2017 को थाने में तहरीर दी थी। बताया कि तीनों संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना के बाद मामले को अदालत में दाखिल किया। अदालत ने पत्रावलियों पर आए साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद तीनों दोषियों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें