फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 10 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। उनके पास से 105 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल तथा 2570 रुपये बरामद हुए हैं। स्मैक की कीमत बाजार में करीब 10 लाख रुपये है। चिलकाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के तीन सदस्य नशीला पदार्थ लेकर दुमझेड़ा कच्चा पक्का मार्ग पर खड़े हुए हैं। एसआई अंकित कुमार की टीम ने मौके से अजीम निवासी ग्राम खुर्द थाना जनकपुरी, शहबाज निवासी ग्राम घाघेरकी थाना कोतवाली देहात तथा शाहनूर निवासी ग्राम जलालपुर डाडा, थाना भगवानपुर हरिद्वार को पकड़ा है। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि वह पैसा कमाने के उद्देश्य से नशीला समान इधर से उधर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने तीनों का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें