देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन चाकू भी बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि देेहात कोतवाली इंस्पेक्टर उमेश रोरिया मंगलवार की रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि गांव बादशाहपुर में एक निर्माणाधीन मकान में तीन बदमाश बैठे हुए हैं, जिनके पास हथियार है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी गौरव पुत्र अमरेश, सेक्की पुत्र सुभाष गांव पिंजौरा, राहुल पुत्र रामपाल निवासी गांव बादशाहपुर देहात कोतवाली को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया वह एक मकान में चोरी करने की योजना बना रहे थे। इसको लेकर वह रेकी भी कर चुके थे। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।