फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को पकड़ा

Mon, 31 Mar 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। डेढ़ माह पूर्व स्कूल से छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। तीतरों क्षेत्र के एक गांव के ही नाबालिग छात्रा के पिता ने पुलिस को डेढ़ माह पूर्व तहरीर देकर ग्राम रादौर के युवक पर छात्रा का अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में जांच करके मुकदमा दर्ज कर दिया था। इस दौरान किशोरी तो बरामद हो गई लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों अंकुश उर्फ दूली पुत्र सतवीर, अजय पुत्र धर्मवीर, धर्मवीर पुत्र साधुराम निवासीगण ग्राम रादौर थाना तीतरों को हरिद्वार से पकड़ लिया गया। मामले में किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें