फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हजारों छात्रों को यूनिफाॅर्म के लिए अभी करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनपद में 2.3 लाख विद्यार्थियों में से 11,000 छात्रों का अभी तक फीड नहीं हुआ डाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 11,000 विद्यार्थियों का डाटा अभी तक अपलोड नहीं किया गया है। ऐसे में इन विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते, मोजे और स्टेशनरी के लिए मिलने वाले 1,200 रुपये के लिए अभी इंतजार करना होगा।
जनपद के 1,438 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के 2.3 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। उक्त विद्यार्थियों को किताबें सरकार द्वारा ही उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके अलावा दो जोड़ी यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्कूल बैग और स्टेशनरी आदि के लिए सरकार प्रत्येक विद्यार्थी को 1,200 रुपये देती है, जो डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में भेजा जाता है। विभाग कुल 2.3 लाख विद्यार्थियों में से 1,92,301 विद्यार्थियों का डाटा, जिसमें बैंक खाता नंबर आदि अपलोड कर चुका है, जिनका पैसा शासन से जारी कर दिया गया है। यह पैसा तीन से चार दिन में विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में पहुंच जाएगा, लेकिन 11,000 से अधिक विद्यार्थी अभी ऐसे हैं, जिनका डाटा अपलोड नहीं हो सका है। ऐसे में इनको पैसे के लिए अभी इंतजार करना होगा। यानी पुरानी यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते, मोजे और स्टेशनरी से ही काम चलाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला समन्वयक कृपाल मलिक का कहना है कि डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रयास यही है कि शेष विद्यार्थियों का डाटा जल्द से जल्द अपलोड हो जाए, जिससे उनको भी लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें