-28 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को होगा संचालन
-समय सारिणी जारी, सहारनपुर में दोनों तरफ से पांच-पांच मिनट रुकेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर से मां वैष्णो देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने सूबेदारगंज (प्रयागराज) से उधमपुर के लिए सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई। 28 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को ट्रेन का संचालन होगा।
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04137 सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से 28 मई को शाम 4:05 बजे रवाना होगी। ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट रुकते हुए सोमवार सुबह 11:20 बजे जम्मूतवी पहुंचेंगी। वहां दस मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 12:40 बजे ट्रेन उधमपुर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन सहारनपुर में रात 2:40 बजे आएगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04138 उधमपुर से प्रत्येक सोमवार 29 मई से 26 जून की दोपहर 3:40 बजे चलकर शाम 4:35 बजे जम्मूतवी पहुंचेंगी। वहां से शाम 4:40 बजे ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:55 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। सहारनपुर में यह ट्रेन रात 1:25 बजे पहुंचेंगी और यहां से पांच मिनट रुककर 1:30 बजे रवाना होगी।