फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपा हत्याकांड के तीसरे आरोपी को भी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। कस्बे के रेलवे रोड पर शनिवार को हुए दीपा हत्याकांड के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बीनू चौधरी ने बताया कि रविवार को घटना के मुख्य आरोपी अनुज पुत्र मांगेराम एवं उसके भांजे विशाल पुत्र नीटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे घटना के तीसरे आरोपी शिवा पुत्र धर्मपाल ग्राम खालिदपुर थाना गंगोह को पुलिस ने लाखनौर पुल के निकट ईख के खेत से निकलकर धर दबोचा। आरोपी युवक ने बताया कि वह पुलिस के डर से खेत में छिपा था। उसने बताया कि अनुज उसे घटना वाले दिन नए साल की दावत देने के लिए नागल लाया था। उसे नहीं पता था कि वह युवती की हत्या करने जा रहा है। उसने कहा था कि तुम बाइक लेकर सड़क पर खड़े हो जाओ मैं पांच मिनट में आता हूं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें