फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस हिरासत से फरार चोर पांच घंटे बाद ही मुठभेड़ में घायल

Mon, 08 Jan 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कुतुबशेर पुलिस की मुठभेड़ में घायल चोर फैजान। श्रोत पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर। दिन में पुलिस हिरासत से फरार हुए पशु चोर फैजान को पुलिस टीम ने पांच घंटे बाद ही मुठभेड़ के बाद टांग में गोली लगने पर गिरफ्तार कर लिया। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया। एसएसपी डा विपिन ताडा ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


थाना चिलकाना के मोहल्ला मजहर हसन कस्बा चिलकाना निवासी फैजान पुत्र इमरान को थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चोरी की भैंस के साथ रविवार की सुबह पकड़ा गया था। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य भैंस भी बरामद की गई थी। दो और चोरी के पशु की बरामदगी के लिए पुलिस जब उसे ले जा रही थी तो वह होजखेडी नहर के पास पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया था। पुलिस की तीन टीमों ने उसकी तलाश शुरु की तो फैजान होजखेडी चौराहे भाऊपुर के पास खड़ा दिखाई दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने गोली चलाई तो वह फैजान के पैर में जा लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और दो खोखा बरामद हुए।

एसएसपी डा विपिन ताडा ने बताया कि फैजान पर गौकशी, चोरी, पशु चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट के यमुनानगर, अंबाला, रुपनगर पंजाब और सहारनपुर में 21 मामले दर्ज हैं। उसने पूछताछ में अपने भाईयों रिहान और शावेज के साथ घटनाओं को अंजाम दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें