सहारनपुर। त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बदलाव किया है। इसके तहत सुबह छह से रात 12 बजे तक बड़े वाहनों के लिए नो-एंट्री रहेगी। एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मेला गुघाल 23 सितंबर तक चलेगा। 22 सितंबर से आठ अक्तूबर तक नवरात्र मेला, जगह-जगह पर रामलीला, दशहरा और नवरात्रों में मां शाकुंभरी देवी मेला है। नवरात्र और रामलीलाओं को लेकर महानगर में अलग-अलग इलाकों में शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी। ऐसे में देर रात्रि तक सड़कों पर भीड़ रहेगी। इसके चलते यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। शुक्रवार से आठ अक्टूबर तक महानगर में नो एंट्री का समय बदल दिया गया है। अब सुबह छह बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक नो-एंट्री लागू रहेगी।