फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक अक्तूबर से ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, तैयारी में जुटा रेलवे

Fri, 29 Sep 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेनों के संचालन का समय एक अक्तूबर से बदल जाएगा। 30 सितंबर को रेलवे संचालन की नई समयसारिणी जारी करेगा। उसके अनुसार ही ट्रेनों का संचालन होगा। पांच से 30 मिनट तक ट्रेनों के समय में बदलाव हो सकता है। रेलवे नई समयसारिणी बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

सहारनपुर से अप-डाउन में वंदेभारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, जनशताब्दी, अमरनाथ, गोल्डन टेंपल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित 153 ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें कई ट्रेनें ऐसी हैं, जो सप्ताह में एक, दो, तीन और दिन चलती है, साथ ही कई ट्रेनें सहारनपुर से बनकर संचालित होती है। एक अक्तूबर से लागू की जाने वाली नई समयसारिणी में ट्रेनों का संचालन बदल जाएगा। बताया जा रहा है कि सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव हो सकते हैं। क्योंकि नौचंदी एक्सप्रेस एक अक्तूबर से पूरी तरह सहारनपुर से ही बनकर चलेगी। अभी यह ट्रेन शाम 5:20 बजे चल रही है। इनके अलावा अन्य ट्रेनों के संचालन समय में भी बदलाव हो सकता है।
अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि हर साल एक अक्तूबर को ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया जाता है। इस बार भी ट्रेनों के समय में बदलाव की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें