फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महापौर पद के लिए आठ प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
- महापौर पद के किसी भी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। नगर निगम के महापौर पद के किसी भी प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। इसके चलते महापौर पद के लिए आठ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इनमें राजनीतिक दलों के पांच और तीन निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद नगर निकायों के चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। सभी की निगाहें प्रत्याशियों की नाम वापसी पर लगी हुई थीं, लेकिन नगर निगम के किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। इसके चलते चुनावी मैदान में आठ प्रत्याशी हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के डॉ. अजय कुमार, बहुजन समाज पार्टी की खतीजा मसूद, समाजवादी पार्टी के नूर हसन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदीप वर्मा और आम आदमी पार्टी के सहदेव सिंह चुनावी मैदान में हैं। इनके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर आशिक अली, फातमा बेगम और शबनम चुनाव लड़ रहीं हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट ने बताया कि महापौर पद के किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। इसके चलते महापौर पद के लिए आठ प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें