फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रक्षा बंधन को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में चांद और चंद्रयान वाली राखियाें की मांग
विज्ञापन

गिफ्ट आइटम भी बिक रहे खूब, पर्व से अच्छे कारोबार की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक है। बहनें भाइयों के लिए विभिन्न प्रकार की राखियां खरीद रही हैं। वहीं भाई भी गिफ्ट आइटम खरीद रहे हैं। चांद व चंद्रयान वाली राखियां खूब बिक रही हैं।
महानगर में नया बाजार, गुच्छा मार्केट, चौकी सराय, शहीदगंज बाजार, कोर्ट रोड, हकीकतनगर और नुमाइशकैंप में राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। बाजार में 50 से 500 रुपये तक की राखियां बिक रही हैं। इस बार चंद्रमा और चंद्रयान, डोरेमोन, छोटा भीम, भैया-भाभी सहित अनेक तरह की राखियों की मांग है। इसके अलावा चांदी की राखियाें को भी खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

बोमंजी रोड के राखी कारोबारी संदीप कुकरेजा ने बताया कि हर तरह की राखियां बिक रही हैं। बाजार में चंद्रयान और चांद वाली राखी खूब पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा मेटल, रेशमी धागे, मोरपंखी, भगवा रंग के धागे, टेडी बीयर वाली राखी भी बिक रही हैं। हकीकतनगर के कारोबारी सन्नी मल्होत्रा का कहना है कि रक्षा बंधन पर्व को लेकर भाई भी बहनों के लिए खरीदारी कर रहे हैं।


मिठाई के कारोबार में भी इजाफा

रक्षा बंधन पर्व को लेकर मिठाई के कारोबार में भी इजाफा हुआ है। मिठाई कारोबारी विभिन्न तरह के पकवान तैैयार करा रहे हैं, जिनकी एडवांस बुकिंग भी हुई है। गुलशन अरोड़ा का कहना है कि मिठाई के कारोबार में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

-
ऑनलाइन भी कर रहे खरीदारी

बहनें ऑनलाइन भी विभिन्न प्रकार की राखियां खरीद रही हैं। इसके साथ ही पूजा की सामग्री की थाली सैट भी खूब बिक रहा है, जिसमें राखी, तिलक, चावल सहित पूजन की सामग्री शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें