फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अमर के परिजनों में मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- देर रात हकीकतनगर स्थित श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बागपत के थाना छपरौली पर तैनात आत्महत्या करने वाले हैडकांस्टेबल अमर राणा सहारनपुर के मोहल्ला हकीकतनगर पंजाबी बाग के रहने वाले थे। शुक्रवार देर शाम उनका शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात हकीकतनगर स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार हुआ। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में परिजन कुछ बोलने से बचते रहे।
हकीकतनगर पंजाबी बाग निवासी 43 वर्षीय अमर राणा के पिता विनोद राणा भी पुलिस महकमें उपनिरीक्षक थे, जो सेवानिवृत्त हुए थे। अमर राणा की 2006 में पुलिस महकमें भर्ती हुई थी। उन्होंने सहारनपुर में ही पढ़ाई लिखाई की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे अमर राणा का शव उनके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। साढ़े आठ बजे हकीकतनगर स्थित श्मशान में घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने भी श्मशान घाट पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

अमर के है एक बेटा और दो पुत्री
अमर राणा के 14 वर्षीय पुत्री विदुषी और 13 वर्षीय रिशू है। उनके छह वर्षीय एक बेटा वैभव है। अमर राणा के साथ उनका भाई अरूण भी रहता था। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अमर के पिता का भी निधन हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें