फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शाकंभरी देवी नदी में आया पानी का उफान, श्रद्धालुओं को रोका

Thu, 01 Aug 2024 04:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। शिवालिक पहाड़ियों में बारिश होने के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी की खोल में पानी का तेज बहाव आ गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पूर्व में ही खराब मौसम के चलते देखते हुए भक्तों को भवन पर जाने से रोक दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को सिद्धपीठ की शिवालिक पहाड़ियों में बारिश होने पर रक्तदंतिका मंदिर पर बनी बाढ़ चौकी से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एनाउंसमेंट कर दिया था। शाम साढ़े चार बजे सिद्धपीठ स्थित नदी में पानी का तेज बहाव आ गया। सिद्धपीठ से पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को पहले ही भेज दिया था। जो श्रद्धालु वहीं पर थे, वह धर्मशालाओं में ही रुक गए थे। पुलिस द्वारा पहले से ही सभी वाहनों को भूरादेव पर ही रोका जा रहा था। श्रद्धालुओं ने बुधवार की सुबह भी पैदल ही मां के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें