रामपुर मनिहारान के गांव छिदबना मे मौके पर मौजूद एसडीएम सदर
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान। गांव छिदबना में कुछ लोगों द्वारा बृहस्पतिवार को ग्राम समाज की भूमि पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन में ह?कंप मच गया। एसडीएम सदर की अगुवाई में राजस्व टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। भूमि की पैमाइश की गई और राजस्व अभिलेख खंगाले गए, जिनमें भूमि ग्राम समाज की निकली, जिसके बाद लोगों ने स्वयं ही प्रतिमा को हटा लिया। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने उपनिरीक्षक और एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है।
कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव छिदबना में कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी। इसकी सूचना जब पुलिस प्रशासन तक पहुंची तो ह?कंप मच गया। सीओ अरविंद पुंडीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव भी राजस्व टीम के साथ मौके पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने प्रतिमा हटाने का प्रयास किया तो महिलाएं विरोध में उतर आईं। प्रशासन और लोगों के बीच पैमाइश पर सहमति बनी। राजस्व टीम द्वारा की गई पैमाइश और राजस्व अभिलेख खंगालने के बाद भूमि ग्राम समाज की निकली। इसके बाद लोगों ने स्वयं ही प्रतिमा को हटा लिया। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसडीएम ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी गई थी, जिसे स्वयं ही लोगों ने हटा लिया है। किसी प्रकार का कोई विवाद और तनाव नहीं रहा। उधर, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने रामपुर मनिहारान थाने की पुलिस चौकी चुनहेटी पर तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र अधाना और आरक्षी प्रदीप चौधरी को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि ग्राम छिदबना में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति प्रतिमा रखने के प्रयास के प्रकरण की जानकारी होने से उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा इंकार करने तथा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई है।
रामपुर मनिहारान के गांव छिदबना में पुलिस मौके पर मौजूद- फोटो : SAHARANPUR