फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाईवे पर लगा जाम, वीआईपी के सुरक्षाकर्मियों ने खुलवाया

Thu, 18 Apr 2024 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गागलहेड़ी में जाम में फंसे वीआईपी को निकलवाने का प्रयास करते सुरक्षाकर्मी। संवाद
विज्ञापन
गागलहेड़ी। गागलहेड़ी की कस्बा चौकी पर तैनात पुलिस के नदारद रहने के कारण बुधवार को कस्बे में वाहनों का जाम लगा। जाम में वीआईपी की गाड़ियों का काफिला भी फंस गया। वीआईपी के सुरक्षाकर्मियों ने खुद गाड़ियों से उतर पैदल चल कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब छह बजे वाहनों के एक दूसरे से जल्दी आगे निकलने की होड़ के कारण कस्बे के मुख्य तिराहे ज्योतिबा फुले पर जाम लग गया। वाहनों ने आड़े तिरछे होकर सड़क पर फंसने से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। इस दौरान कस्बे में स्थित पुलिस चौकी का स्टॉफ कहीं नजर नहीं आया। एक घंटा तक जाम लगा रहा। इसी दौरान लगे जाम में वीआईपी का काफिला फंस गया। जब काफी देर तक भी वीआईपी को रास्ता नहीं मिला तो उनके सुरक्षकर्मियों ने कारों से उतर कर किसी तरह जाम से वीआईपी की गाड़ियों को निकाला। इससे पहले जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
मुजफ्फरनगर रोड पर कस्बे से बाहर, देहरादून रोड पर एएलएम फैक्टरी तथा सहारनपुर रोड ओर थाने से आगे तक वाहनों की दोनों ओर लंबी लंबी लाईनें लग गई थी। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि घंटों जाम लगा होने के बाद भी कस्बा पुलिस कहीं नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष संदीप अधाना ने बताया कि पुलिसकर्मी वीआईपी और चुनाव डयूटी पर गई हुई है। ऐसे में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें