फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नदियों में आया उफान, घंटों कटा रहा कई गांवों का संपर्क

विज्ञापन
सहारनपुर के भूरादेव मंदिर के पास शाकंभरी खोल में आई बाढ़ । श्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
- शाकंभरी खोल में पानी आया, श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाकंभरी(सहारनपुर)। रात भर पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश होने से क्षेत्र की बरसाती नदियों में शुक्रवार की सुबह भारी बाढ़ आ गई। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में सुबह छह बजे खोल (नदी) में पानी चढ़ आया जिस कारण श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया गया। वहीं बादशाही बाग की नदी में भी पानी का तेज बहाव आने से घंटों तक मार्ग अवरुद्ध रहा।
शुक्रवार सुबह छह बजे से सुबह दोपहर 12 बजे तक घाड़ क्षेत्र की सभी नदियां पूरे उफान पर रहीं। इससे क्षेत्र के 20 से अभी अधिक गांवों का बाहरी स्थानों से संपर्क कटा रहा। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में भी पुलिस द्वारा सुबह से ही सभी श्रद्धालुओं को कई घंटे तक भूरादेव पर ही रोक रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली सभी बरसाती नदियां सुबह से ही उफान पर थी। गांव नौगांवा ग्राम समूह, शाहपुर गाड़ा, बादशाही बाग, मगनपुरा, फैजाबाद,रहना आदि गांवों का कई घंटे तक तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। ग्रामीण कई घंटों तक नदी किनारे पानी के काम होने का इंतजार करते रहे पानी कम होने के बाद ही ग्रामीण अपने गंतव्य तक पहुंच पाए। दोपहर बाद एक बजे के बाद ही नदियों का जलस्तर कम हुआ। इसके बाद ही हालात सामान्य होने शुरू हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें