सहारनपुर। घनी आबादी वालेे आवासीय क्षेत्र में फैक्टरी स्थापित करने से रोकने की मांग को लेकर आली की चुंगी गली नंबर-8 के निवासियों जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन भेजा। जिलाधिकारी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि हमारा इलाका घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र है,जहां शांति, सुरक्षा और पर्यावरणीय स्वास्थ्य की चिंता सर्वोपरि है। हमारे मोहल्ले में एक व्यक्ति आवासीय भवन में लकड़ी के सामान की फैक्ट्री स्थापित करना चाहता है। यह फैक्टरी स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और शांति के लिए खतरा पैदा करेगी। इसे देखते हुए मुहल्ले में इस फैक्टरी के निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए। इस दौरान मोहम्मद शादाब, शाहेदा, अहतशाम, परवेज आलम, शाहजेब, सरफराज, नूर अली, रानी, तबस्सुम, अफशाना, नैना, सुहाना, सलीम खान आदि मौजूद रहे।