फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
सर्किट हाउस में भाजपा पिछ़डा मोर्चा की बैठक लेते प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, साथ ही पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं की मंडलीय समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित बैठक में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने निराश्रित दिव्यांगजनों के भरण पोषण अनुदान, कुष्ठावस्था पेंशन, शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, दुकान निर्माण, दिव्यांग व्यक्तियों से विवाह करने पर प्रोत्साहन पुरस्कार आदि योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों एवं पिछडे़ वर्गों के कल्याण के लिए संचालित समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन नियत समय पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर उपकरणों का वितरण किया जाना सुनिश्चित करें।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उप निदेशक प्रेम प्रकाश, दिव्यांगजन सशिक्तकरण विभाग के उप निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी दीपिका परिहार, चंद्रभान, विनीत कर्णवाल, कमल चुघ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें