फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले में नहीं है ब्रेन ट्यूमर के इलाज की सुविधा

Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर गौर करें तो यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर के इलाज की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को दिल्ली, देहरादून और चंडीगढ़ जाना पड़ता है। इसका इलाज सिर्फ सर्जरी है। समय पर इलाज कराकर ब्रेन ट्यूमर के मरीज को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

आठ जून यानी आज विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि ब्रेन की चार ग्रेड होती हैं। ग्रेड-1 सर्जरी के दौरान यदि पूरा निकल जाए तो फिर दोबारा नहीं होता। ग्रेड-2 में पूरा ट्यूमर नहीं निकलता, जितना निकलता है, वह छह से आठ साल बाद फिर से आ जाता है। ग्रेड-3 में आठ से दस माह बाद ट्यूमर दोबारा हो जाता है और ग्रेड-4 में एक से डेढ़ माह में ही ट्यूमर बन जाता है। इसके बाद कीमोथैरेपी, रेडियो थैरेपी आदि इलाज चलते हैं, लेकिन मरीज पूरी तरह ठीक नहीं हो पाता है।

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

-लंबे समय तक सिर में दर्द का रहना

-मिर्गी और दौरा आना

-शरीर के अंग सुन्न होना

-देखने और बोलने की क्षमता प्रभावित होना

-याददाश्त और सुनने की क्षमता कम होना
ब्रेन ट्यूमर का इलाज
सिटी स्कैन और एमआरआई से ब्रेन ट्यूमर का पता लगाया जाता है। ब्रेन ट्यूमर का इलाज सिर्फ सर्जरी के माध्यम से ही संभव है। अगर रोगी बुजुर्ग है तो बेनाइन ट्यूमर होने पर सर्जरी की बजाय दवाओं से उपचार किया जाता है, क्योंकि बेनाइन ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़ता है और इससे रोगी की जान को खतरा नहीं होता है। ज्यादातर मामलों में सर्जरी से पहले रोगी को रेडिएशन थेरेपी और कीमोथेरेपी दी जाती है। रेडिएशन थेरेपी ट्यूमर में वृद्धि रोक देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें