फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाला बनने के बाद भी निकासी नहीं, घरों में भर रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुल बंजारों और पुल कंबोह के पास स्मार्ट सिटी योजना से बनाया गया है नाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर में पुल कंबोह और पुल बंजारों के क्षेत्र में नाला बनने के बाद भी निकासी नहीं हो रही है। गंदा पानी नाले में जाने की बजाय लोगों के घरों में जा रहा है, जिसकी वजह से नागरिक परेशान हैं। निवर्तमान पार्षद ने इसकी शिकायत स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से की है, जिन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
निवर्तमान पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत पुल कंबोह के पास व पुल बंजारों के पास नाला बनाया जा रहा है। मोहल्ले की नालियों और नाले के मिलान में फर्क आने और सही ढलान ना होने से गणपत सराय मोहल्ले के लोगो के घरों में बिना बरसात पानी भरा हुआ है। लोगों की शिकायत पर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूर ने बताया कि लकड़ी बाजार में भी इसी तरह जलभराव है, जबकि नालों के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बहार जुबैरी, सैयद शौकत, सोन जैदी, जयपाल, नैयर आदि का कहना है कि यदि बिना बारिश के यह हाल है तो बरसात में क्षेत्र की क्या हालत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें