सहारनपुर में रामपुर मनिहारन नगर पंचायत के पूर्व अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर ग्राम समाज की भूमि को अवैध रूप से नीलाम कर दुकान बनाने का आरोप है।
कोतवाली रामपुर मनिहारान में गांव तेलीपुरा निवासी सेठपाल ने कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई है। सेठपाल ने बताया कि पिछले दिनों ग्राम समाज की भूमि की रामपुर मनिहारन नगर पंचायत के पूर्व अधिशासी अधिकारी रामचंद्र मौर्य ने ऑनलाइन नीलामी दिखाकर अनुबंध रंजीता नामक महिला के साथ किया, जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विवेक कांत के साथी अनुज द्वारा दुकानों का निर्माण कराया गया।
यह भी पढ़ें: BIJNOR NEWS: विवाहिता ने बिजली के तार से फंदा लगाकर की आत्महत्या, दहेज की मांग से थी आहत
आरोप है कि गलत तरीके से जमीन की नीलामी की गई है, जबकि, ईओ को इसका अधिकार नहीं था। सेठपाल का कहना है कि इसकी शिकायत एसडीएम और एसएसपी के यहां भी गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: BAGHPAT: रंछाड़ गांव के जंगल में कुएं में गिरा तेंदुआ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम
सेठपाल का आरोप है कि उस पर आरोपियों ने हमला कर अभद्रता भी की। इस षड़यंत्र में सभी आरोपी शामिल रहे। सेठपाल ने अब कोर्ट के माध्यम पूर्व ईओ रामचंद्र मौर्य, अनुज निवासी गांव मदनूकी, विवेककांत और दतौली निवासी रंजीता के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।