चिलकाना। ससुराल आए हुए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव परसागढ़ निवासी मोनू (25) पुत्र शोसिंह चार दिन पहले कस्बा सुल्तानपुर स्थित ससुराल में पत्नी को लेने के लिए आया था। मंगलवार की सायं मोनू के ससुराल वालों ने उसे जहर खाने के बाद उल्टियां होने पर कस्बे में एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। देर सायं स्वास्थ्य में सुधार होने पर मोनू के ससुराल वाले घर ले आए। मंगलवार देर रात मोनू की मौत हो गई। पुलिस ने मोनू की मौत की सूचना मिलते ही रात में ही मोनू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोनू के पिता शोसिंह ने पुलिस में तहरीर देकर उसके ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने तथा जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद