सहारनपुर में शुक्रवार को गहरे नाले में एक युवक गिर गया। वह काफी देर तक बेसुध हालत में गंदे पानी में ही पड़ा रहा। उसे देखने के
बाद आसपास के कुछ लोगों और सदर पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उसे
निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया।
सदर पुलिस के मुताबिक युवक की हालत खतरे से
बाहर है। शराब के नशे में वह गहरे नाले में गिर गया था।