फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ निकलेगी यात्रा

Wed, 14 Aug 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर एक किलोमीटर लंबे तिरंगे की यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर गुजरात के सूरत से विशेष आर्डर पर तिरंगा तैयार कराया गया है। ग्राम पंचायत थरौली से हसनपुर चौक तक 15 किलोमीटर की यात्रा रहेगी। बलियाखेड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत थरौली की ग्राम प्रधान रीता चौधरी के पति और प्रतिनिधि संदीप चौधरी ने बताया कि सूरत से विशेष आर्डर पर एक किलोमीटर लंबा तिरंगा तैयार कराया है, जिसमें करीब 1.50 लाख रुपये खर्चा आया है। तिरंगा तैयार होकर दिल्ली पहुंच गया है, जिसको लेने के लिए उन्होंने अपना वाहन भेजा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन वह ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत से एक किलोमीटर लंबे तिरंगे की यात्रा निकालेंगे, जो हसनपुर चौक पर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा करीब 15 किलोमीटर की रहेगी। उन्होंने दावा किया है कि पहली बार सहारनपुर में इतनी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वह इसको रिकार्ड में दर्ज कराना चाहते हैं। तिरंगा हमारी आन-बान और शान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें