फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ओएचई लाइन में गड़बड़ी से थमे ट्रेनों के पहिये

Sat, 31 Aug 2024 04:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा(सहारनपुर)। विद्युत ट्रेनों को करंट से गति प्रदान करने वाली ओएचई वायर में गड़बड़ी से ट्रेनों के पहिये थमे रहे। बिहार से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस शाम 8:30 से सरसावा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं हरियाणा की ओर से आने वाली नंगल डैम ट्रेन अभी तक हरियाणा में ही फंसी हुई है, जिसके चलते दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम यमुनानगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ओएचई वायर में तकनीकी खामी आ गई। जिसके चलते यमुनानगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों के पहिये जहां के तहां थम गए। लाइन में गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। जिसके चलते अप तथा डाउन लाइनों पर आ रही ट्रेनों को पहले स्टेशनों पर रोक दिया गया। बिहार यात्रियों को हरियाणा पंजाब ले जाने ले जाने वाली लोकप्रिय ट्रेन जननायक एक्सप्रेस शाम 8:30 से सरसावा रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। देर रात तक को वायर की गड़बड़ी ठीक नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें