सहारनपुर। बूंदाबांदी से बाहर की मौसम सुहावना हो गया। बाजारों में निकले लोग बारिश से बचने की बजाय भीगते नजर आए, लेकिन बूंदाबांदी के बावजूद मकानों के भीतर गर्मी और अधिक महसूस की गई।
जनपद में बीते करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग कई दिन से बारिश होने की उम्मीद जता रहा है, लेकिन बादल आकर जा रहे हैं। बुधवार को भी बारिश होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन बुधवार की सुबह धूप से खिली हुई आई। अपराह्न तीन बजे तक धूप रही, लेकिन उसके बाद मौसम ने करवट बदली और शाम करीब 6:45 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। जिसके बाद बाहर का मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से परेशान लोग, जो बाजारों में निकले थे। वह बारिश से बचने की बजाय भीगते नजर आए।
इस बूंदाबांदी से बेशक बाहर का मौसम खुशनुमा हुआ, लेकिन मकानों के भीतर गर्मी और उमस और अधिक बढ़ गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.5 और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी बूंदाबांदी होने और शुक्रवार तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई है।