फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम का घेराव, हंगामा

Fri, 13 Sep 2024 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में 48 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। दूसरे चरण में एक लाख मीटर लगाने का लक्ष्य है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा रोड स्मार्ट मीटर लगाने गई विद्युत टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा और हंगामा हुआ। टीम बिना मीटर लगाए ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीवासियों ने विरोध करते हुए कहा कि यह मीटर कभी भी बिजली बंद कर देता है। इसके अलावा जंप मारकर बिल बढ़ा देता है। लोगों का कहना है कि हम लोग राजस्व देते हैं। समय पर बिजली का बिल जमा करते हैं। इसके बाद भी हमारे साथ भेदभाव किया जाता है। कहा कि विद्युत निगम ढोलीखाल और कंबोह पुल सहित पुराने शहर में अनेक जगहों पर बिजली चोरी होती है, जिसको विद्युत निगम की टीम ने भी पकड़ा है। यहां के लोग राजस्व को हानि पहुंचाते हैं। सबसे इन इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने चाहिए। आरोप लगाया कि हमारा जानबूझकर उत्पीड़न किया जा रहा है। इसको किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों के विरोध के चलते टीम को वापस लौट पड़ा।
-
वर्जन:
लोगों की भ्रांति करेंगे दूर
महानगर में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। 48 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर तरह तरह की भ्रांति है। यह मीटर प्रीपेड नहीं बल्कि पोेस्टपेड हैं। पहले की तरह जो मीटर लगे हैं, उसी तरह इस मीटर का भी बिजली का बिल आएगा। - अवधेश कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिमन्यु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें