फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत के दौरान हुई वार्ता रही बेनतीजा

विज्ञापन
दया शुगर मिल में किसान महापंचायत को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। भाकियू टिकैत के दया शुगर मिल पर चल रहे धरने के 11 वें दिन महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की जिला गन्ना अधिकारी की मौजूदगी में मिल प्रबंधन से हुई वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद किसानों ने 21 अक्तूबर को दोबारा महापंचायत की घोषणा की है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से दोपहर में शुरू हुई महापंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि जब तक किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान नहीं हो जाता तब तक किसानों का धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। किसान पंचायत में जिला गन्ना अधिकारी डॉ. राकेश धर द्विवेदी पहुंचे। उन्होंने किसानों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के बारे में बातचीत करते हुए मिल प्रबंधन से वार्ता की। इसके बाद मिल अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि पिछले सत्र का बकाया 59 करोड़ रुपये है, जिसमें से 19 करोड़ रुपये 25 अक्तूबर तक मिल प्रबंधन किसानों के खातों में डाल देगा। बकाया बचा 40 करोड़ रुपया 31 दिसंबर तक खातों में भेज दिया जाएगा।
इस पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि इस प्रस्ताव से किसान सहमत नहीं हैं। पहले पूरा भुगतान लिया जाएगा, साथ ही नए सत्र का भुगतान भी 14 दिन में देना होगा। तभी नए सत्र का गन्ना मिल में डाला जाएगा। इस पर मिल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद 21अक्तूबर को दोबारा मिल परिसर में महापंचायत करने की घोषणा की गई। इस दौरान चौधरी अशोक, मा रघुवीर सिंह, सचिन चौधरी, जयकुमार, डॉ नरेश, अनूप सिंह डा रणबीर सिंह, चौधरी पहल सिंह, ओमबीर, निर्भय फौजी, योगेंद्र, भूपेंद्र, अमित, सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें