फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लोगों का मन मोह रही डाक कांवड़ में शामिल झांकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। शिवरात्रि का त्योहार निकट आते हैं डाक कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। नगर की मुख्य सड़कों पर दिनरात डाक कांवड़ तेजी के साथ अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रही हैं। डाक कांवड़ में शामिल झांकियां लोगों का मन मोह रहीं हैं।
विज्ञापन


देवबंद में मंगलौर रोड और भायला रोड पर सबसे अधिक कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। प्रशासन और नगरपालिका द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए मंगलौर रोड और फ्लाईओवर के नीचे शिविर लगाए गए हैं। सुंदर झांकियों में बजने वाले भजन लोगों का मन मोह रहे हैं। डाक कांवड़ियों की तादाद बढ़ गई है। वहीं, शिव मंदिरों में भी शिवरात्रि के जलाभिषेक की तैयारियां तेज हो गई है।



शिक्षक नगर गेट पर निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर आरंभ

देवबंद। महादेव कांवड़ सेवा संघ शिक्षक नगर द्वारा तीन दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग व एसडीएम संजीव कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डाॅ. लोकेश वत्स व पूर्व सभासद गजराज राणा ने कहा कि भगवान शिव गले में सर्पों की माला पहनते हैं पर कभी भी अपनी शांति का त्याग नहीं करते हैं। शिव के गले में सर्पों की माला हमें यह संदेश देती है कि मुश्किलें तो किसी को भी नहीं छोड़ती, बस हमें अपनी हिम्मत और मुस्कान कभी नहीं छोड़नी चाहिए। शिविर में डॉ. विकास राणा, डाॅ. अमित वशिष्ठ व डाॅ. मोहित शर्मा कांवडिय़ों को निशुल्क चिकित्सा मुहैया करा रहे हैं। इस मौके पर राकेश गोड, बिजेंद्र गुप्ता, दीपक त्यागी, मोहनलाल कोरी, ईशान गोड, अनुज त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें