स्काउट शिविर में पैदा होती है देशभक्ति की भावना
गागलहेड़ी। पीजी पायस इंटर कालेज में स्काउट गाइड के तीन दिवसीय शिविर में द्वितीय दिवस का उद्घाटन चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने ध्वजारोहण करकिया।
स्काउट एवं गाइड के राज्य सचिव मनोज सिंधी व प्रशिक्षक मांगेराम ने शिविर में स्टैचर बनाना, प्राथमिक चिकित्सा, पिरामिड, सेल्यूट करना, टैंट बनाना, कैंप फायर बनाना आदि सिखाया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बेस्ट स्काउट एवं गाइड तैयार करना है। कालेज के प्रवक्ता नीरज प्रकाश को स्काउट मास्टर एवं अध्यापिका सारिका शर्मा को गाइड कैप्टन मनोनीत किया गया। प्रबंधक पंकज गर्ग ने कहा कि स्काउट से देश सेवा की भावना बलवित पैदा होती है। हर्षित गर्ग, नीरज कुमार, श्याम कुमार, कुलदीप कुमार, श्रवण जोशी, मुकुल धीमान, समद, मोहित, उदित धीमान आदि रहे।