फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों की दिक्कत बढ़ी

विज्ञापन
सहारनपुर में कोहरे में जाती ट्रेन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रविवार को सहारनपुर पहुंचने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़, जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनें लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है। रेलवे पहले ही लंबे रूट की 16 ट्रेनों को कोहरे की वजह से फरवरी 2023 तक बंद कर चुका है। जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है, उनकी रफ्तार भी कोहरे ने रोक दी है। कोहरे के कारण ही ट्रेनें लेट हो रही। रविवार को नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटे, जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस सवा घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अमृतसर-गोरखपुर आधे घंटे, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस एक घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सहारनपुर लेट पहुंची। ट्रेनों के देरी से स्टेशन पहुंचने के कारण यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि अमृतसर तरफ जाने के लिए स्टेशन गए थे, लेकिन ट्रेनें लेट होने से वापस होना पड़ा। डिप्टी स्टेशन अधीक्षक हरीश गुजराल ने बताया कि पीछे से ही ट्रेनें लेट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें