रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सड़क दुर्घटना में बुधवार की रात मरे बाइक सवार देवीचंद उर्फ कल्लू और अमित के घर कोहराम मचा है। दोनों की मौत परिजनों के सामने भरण पोषण का भी संकट खड़ा हो गया है। दोनों परिवारों में मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
बता दें कि रामपुर मनिहारान थाने के ग्राम घाटहेड़ा में बुधवार की रात बाइक सवार देवीचंद उर्फ कल्लू(42) पुत्र जगदीश सैनी निवासी मोहल्ला कायस्थान और अमित कुमार (28) पुत्र पल्ला निवासी मोहल्ला इकराम कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की दुपहर बाद दोनों के शव जैसे ही उनके घर पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। बेहद गमगीन माहौल में परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों ही परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। देवीचंद अपने पीछे दो बेटे व एक दो साल बेटी तथा पत्नी को छोड़ गए हैं, जबकि अमित पत्नी और छह साल की मासूम बेटी अवनि को रोता बिलखता छोड़ गए। अमित राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी मजदूरी से ही गुजर बसर होती थी। अब उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्ची के साथ भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उधर, थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
देवीचंद सैनी उर्फ कल्लू के घर पर विलाप करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
अमित कुमार के घर विलाप करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
अमित कुमार फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR