फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नियमित टीकाकरण के तहत जनपद में टीकाकरण से वंचित बच्चों की तलाश के लिए सर्वे शुरू हुआ है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों का सर्वे कर रही है। सर्वे पूरा होने के बाद छूटे बच्चों का तीन चरणों में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

जनपद में कई हजार शून्य से पांच साल तक के बच्चे नियमित टीकाकरण से रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जनपद में शून्य से एक साल तक के 1,02,953 बच्चे, डेढ़ साल तक के 97,041 और पांच साल तक के 86,764 बच्चे ऐसे हैं, जिनका टीकाकरण करने का लक्ष्य हैं। अब इनमें से कितने बच्चे नियमित टीकाकरण के बिना रह गए हैं, उनको टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजा है, ताकि टीके से छूटे बच्चों का पता लग सके। सर्वे में बिना टीकाकरण के मिलेंगे, उनको जनवरी, फरवरी और मार्च 2023 में टीकाकरण किया जाएगा। बच्चों का नियमित टीकाकरण होगा तो वह कई बीमारियों से बच सकेंगे। सर्वे 13 दिसंबर तक चलेगा।
-----
-जन्म से शुरू हो जाता है टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए निशुल्क टीके लगाए जाते हैं। जन्म से एक वर्ष तक के बच्चों को हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, बीसीजी व पेंटा का टीका लगाया जाता है। इसके बाद भी अलग-अलग अंतरालों में बच्चों को टीके लगते हैं।
विज्ञापन

-----
-12 तरह की बीमारियों से होता है बचाव
बच्चों के नियमित टीकाकरण से 12 जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें टीबी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, हिब इंफेक्शन, निमोनिया, दस्त, खसरा व रूबेला और दिमागी बुखार आदि प्रमुख हैं। नियमित टीकाकरण न कराने से बच्चे उक्त में से किसी भी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।
---------
--वर्जन
जनपद में नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों की तलाश के लिए सर्वे शुरू हो गया है। यह सर्वे 13 दिसंबर तक चलेगा। उसके बाद जो बच्चे बिना टीकाकरण के सामने आएंगे, उनको जनवरी, फरवरी व मार्च में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें