फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में मजबूत हो चुकी हैं नफरत की जड़ें : मदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने मुजफ्फरनगर स्कूल की घटना को निंदनीय बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में हुई स्कूल की घटना पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा है कि यह घटना इस बात का संकेत है कि घृणा अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच चुकी है और देश में नफरत की जड़ें गहरी व मजबूत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

रविवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मां की गोद के बाद स्कूल ही वह स्थान है जहां बच्चे का नैतिक प्रशिक्षण होता है। मगर दुर्भाग्य से पिछले कुछ वर्षों से देश में सांप्रदायिक तत्वों ने मिलकर सांप्रदायिकता और अतिवाद का जो जहर लोगों के दिलों दिमाग में भरा है, उससे हमारे शिक्षण संस्थान भी अब सुरक्षित नहीं रहे। मौलाना मदनी ने कहा कि अगर बच्चे से कोई गलती हुई थी तो इसकी सजा स्वयं महिला टीचर (जो मां का स्थान रखती है) देती तो शायद इस पर कोई ध्यान न देता। लेकिन इस तरह एक विशेष समुदाय के बच्चे को अन्य वर्ग के बच्चों से दंडित कराया जाना अपने आप में एक बहुत शर्मनाक कृत्य और अक्षम्य अपराध है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें