फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से विद्यालय की छत गिरी

विज्ञापन
बरसात के चलते टूटी सरकारी स्कूल की छत - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीयान स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय की छत बारिश में भरभराकर गिर गई। छत में करीब ढाई फीट चौड़ा छेद बन गया। खास बात यह रही कि विभाग ने एहतियातन बारिश की वजह से विद्यालय तीन दिन से बंद किया हुआ है। जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय का भवन बेहद पुराना है, भवन की उम्र भी पूरी हो चुकी है और यह भवन तोड़कर नया भवन बनाया जाना है, लेकिन कई साल से भवन जर्जर होने के बावजूद नया भवन नहीं बनाया जा रहा है। ऐसे में यहां विद्यार्थी जर्जर कक्षों में बैठकर पढ़ाई करते हैं। नगर शिक्षा अधिकारी सुरेश त्यागी का कहना है कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनजर ही विद्यालय बंद किया हुआ है। नया भवन बनाया जाना है। तब तक यहां पंजीकृत विद्यार्थियों को नजदीकी सरकारी विद्यालय में शिफ्ट किया जाएगा।
अधिकारियों को लिखकर दिया : पार्षद
स्थानीय पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने बताया कि विद्यालय के पांचों कक्ष जर्जर हैं। उसके बावजूद उनमें कक्षाएं चलाकर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जाता रहा है। वह अधिकारियों को दो बार लिखकर दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

- मोहल्ला मुंशीयान स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन बेहद पुराना है। भवन को गिराकर नया भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। भवन की हालत को देखते हुए ही विद्यालय को बारिश में बंद किया गया था। नया भवन बनने तक विद्यार्थियों को नजदीकी विद्यालय में शिफ्ट किया जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन

- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें