फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कीचड़ भरे रास्ते से निकली रैली, देशभक्ति के साथ दिखी बेबसी

Sun, 17 Aug 2025 11:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
खेड़ा अफगान के जाजवा में कीचड़ युक्त रास्ते से रैली निकालते बच्चे। श्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
खेड़ा अफगान। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां देशभर में भव्य कार्यक्रमों की धूम रही, वहीं गांव जाजवा में बच्चों की देशभक्ति की रैली एक अलग ही तस्वीर नजर आई। गांव जाजवा में उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने का मुख्य रास्ता बारिश के कारण बुरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका है। गड्ढों से युक्त इस रास्ते से गुजरते हुए बच्चों के कपड़े गीले हो गए, कुछ फिसले, तो कुछ कीचड़ में गिर भी गए, फिर भी किसी ने हिम्मत नहीं हारी। तिरंगा हाथ में लिए बच्चे कीचड़ के बीच से गुजरे। ग्रामीणों ने बताया, बच्चे हर साल रैली निकालते हैं, लेकिन इस बार हालत बेहद खराब है। खराब रास्ते को लेकर कई बार ग्राम प्रधान सुनहरा सिंह से शिकायत करने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। उधर, ग्राम प्रधान सुनहरा सिंह का कहना है कि वह पिछले चार साल से नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी व सांसद इकरा हसन को कई बार सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव भेज चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें