संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के प्रस्तावित न्यू टाउनशिप के लिए विकास प्राधिकरण में बैनामों की प्रक्रिया अपनाई गई। गांव सैदपुरा के किसानों की सहमति से उनकी भूमि क्रय करने के लिए बैनामा संबंधी कार्यवाही की गई। सैदपुरा के किसान जमीर अहमद पुत्र फैजान, इरशाद पुत्र अशफाक निवासी चुनहेटी गाड़ा से जमीन खरीदी जा रही है। अन्य खसरे में किसान राजकुमार पुत्र महीपाल निवासी चांदपुर और इरशाद पुत्र अशफाक निवासी चुनहेटी गाड़ा से भूमि क्रय के लिए बैनामे की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इन किसानों को मालाएं पहनाकर इनका आभार व्यक्त किया गया।