फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगा कोतवाली पर दिया धरना

विज्ञापन
तीतरों कोतवाली में धरना देते रादौर के ग्रामीण। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीतरों (सहारनपुर)। मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कोतवाली में धरना देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस दबाव में एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के ग्राम रादौर निवासी नेपाल सिंह की आठ माह पूर्व पड़ोसी से विवाद को लेकर हुए हंगामे के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही धारा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। जेल जाने के दो माह बाद आरोपी की जमानत हो गई थी। आरोप है कि बुधवार को धारा सिंह ने मृतक के बेटे और भतीजे के साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने धारा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने पर बड़ी संख्या में धारा सिंह के पक्ष में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और मामले को झूठा बताते हुए धरने पर बैठ गए। आरोप था कि पुलिस दबाव में आकर एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने धरनारत लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण लौट गए। सत्यपाल सिंह उर्फ पप्पू रादौर, विकास चौधरी डुभर किशनपुर, विनोद चौधरी, वीरसैन कश्यप, विक्रमसिंह, गुरदयाल प्रधान, चन्द्रपाल प्रधान बीराखेडी, दिनेश भारी, मनोज चौरा, रिंकू रादौर, वीरसेन चौधरी रादौर आदि रहे। उधर, एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप गलत है। जमानत पर छुटे अभियुक्त के खिलाफ पीड़ित को धमकी देने की शिकायत का प्रार्थना पत्र मिला था जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें