फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सर्दी का सितम बढ़ा, पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा

विज्ञापन
सहारनपुर में रात भर कोहरे छाया कोहरे में आते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्द मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है। बीते पांच दिनों तक रात का पारा तीन डिग्री और दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। शनिवार की सुबह मौसम में घना कोहरा रहा, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में धूप भी बेहद हल्की रही, जिसके कारण सर्दी से अधिक राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 5.6 और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जनपद में इन दिनों सर्दी अपना असर दिखा रही है। शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बेहद धीमी रही। इसके अलावा सुबह काम से जाने वालों और विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में कोहरे का सामना करना पड़ा। शहर में सुबह नौ बजे और देहात में दस बजे तक कोहरा छट पाया। इसके बाद धूप निकली, लेकिन उसकी चमक मंद रहने के कारण सर्दी से कोई खास राहत लोगों को नहीं मिली। मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने आगामी दिनों में सर्दी के और बढ़ने की संभावना जताई है। उन्होंने 15 जनवरी तक सर्दी के अधिक रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें