फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने भूमि को कब्जा मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर।
नगर निगम अपनी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चला रहा है। इसी क्रम में नगर निगम और तहसील की राजस्व टीम संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा व प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में शुक्रवार को दरा कोटतला पहुंची। सबसे पहले गांव ज्ञानागढ़ में एक व्यक्ति ने चकरोड की भूमि खसरा नंबर 196 चकमार्ग 0.323 हेक्टेयर और गूल खसरा नंबर 213 क्षेत्रफल 0.050 हेक्टेयर को अपनी भूमि में मिलाकर प्लॉट काटा हुआ था, उसे खाली कराया। इसके बाद गांव हकीमपुरा माजरा में खसरा नंबर 296 क्षेत्रफल 0.212 तथा खसरा नंबर 327 चक मार्ग से अवैध कब्जा हटवाया। टीम ने भूमि की पैमाइश कराकर उस पर पिलर लगवाकर कब्जा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें