फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, तेज धूप के कारण झुलसा रही गर्म हवा

विज्ञापन
तेज धूप और गर्म हवा से बचने के लिए मुंह को कपड़े से लपेटकर गुजरता राहगीर
विज्ञापन
-रविवार को न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अप्रैल चल रहा है और अभी से पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज धूप के कारण दोपहर में हवा गर्म होकर लोगों को झुलसाने लगी है।
जनपद में दो दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को हल्के बादल आने का अनुमान जताया था। सुबह के समय बेहद हल्के बादल थे। उम्मीद थी कि दिन में गर्मी से राहत रहेगी, लेकिन दोपहर होने तक बादल गायब हो गए। इसके बाद दोपहर में चिलचिलाती धूप रही, जिसमें ज्यादा देर तक खड़े होना मुश्किल था। तेज धूप के कारण हवा लू में बदल गई। ऐसे में महिलाओं के साथ ही पुरुष भी कपड़े से चेहरा लपेटकर दोपहिया वाहन चलाते नजर आए। कई महिलाएं धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेतीं दिखीं। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
19 अप्रैल2039
18 अप्रैल1939
17 अप्रैल1936
16 अप्रैल1938
15 अप्रैल1838
14 अप्रैल1737
13 अप्रैल1735.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें