फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे और शीतलहर से पारा गिरा, सर्दी का सितम बढ़ा

विज्ञापन
सहारनपुर में घने कोहरे के चलते में लाइट जलाकर जाते वाहन चालक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। इस वर्ष के अंतिम दिन शनिवार को कोहरे और शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 16.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलने के कारण कंपकंपी कम नहीं हुई। आलम यह रहा कि लोग दिन में भी सर्दी से जूझते रहे। अगले 24 घंटे में सुबह को घना कोहरा आने के बाद दोपहर में धूप निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मौसम में घना कोहरा रहा। दोपहर 12 बजे तक कोहरा आसमान में चढ़ने और शीतलहर चलने के कारण सर्दी का असर देखने को मिला। दोपहर दो बजे हल्की धूप निकल आई, जो चार बजे फिर गायब हो गई। शीत लहर चलने के कारण धूप भी बेअसर रही और सर्दी का असर कम नहीं हुआ। सर्दी से बचाव के लिए लोग दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। लकड़ी के साथ ही अनेक लोग कचरा जलाकर सर्दी दूर करने की प्रयास करे दिखे। तापमान की बात करें तो दोनों ही तापमान में गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो एक दिन पहले शुक्रवार को 6.1 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट रही। अधिकतम तापमान शनिवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो शुक्रवार को 17.5 डिग्री सेल्सियस था। इसकी वजह से लोगों को सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को दिन में धूप रहने के बाद अगले दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार को जनपद में बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें